शाहाबाद।गांव सुलखनी में बच्ची पिंकी की मृत्यु के बाद विलाप करते परिजन।
शाहाबाद। सुलखनी गांव में 11 साल की एक बच्ची को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सुलखनी गांव के बाहर डेरे में रहने वाले बच्ची के पिता भुटाई यूं ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के भगवानपुर के स्थायी निवासी है और सुलखनी गांव में मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चला रहे है। मंगलवार की 10:30 बजे के करीब घर के बाहर बरामदे से बच्ची पिंकी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर गए, तो देखा कि बच्ची जमीन पर गिरी पड़ी है और सांप वहां से गुजर रहा है। वह आनन-फानन बच्ची को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की जानकारी शाहाबाद की हेल्पर्स सोसायटी के प्रधान तिलक राज अग्रवाल को मिली, जिसके बाद बच्ची के अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया हेल्पर्स ने निभाई। संवाद