कुरुक्षेत्र। कुवि के डॉ. आरके सदन के प्रांगण में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते राष्ट्रीय संगठक
कुरुक्षेत्र। कुवि के डॉ. आरके सदन में सोमवार को दो दिवसीय शिक्षा महाकुंभ शुरू हुआ, जिस दौरान स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक एवं आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ सतीश कुमार ने प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा उद्यमिता एवं कौशल विकास को लेकर लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं उद्यमिता वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि कौशल एवं उद्यमिता के माध्यम से ही नव भारत निर्माण एवं आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार किया जा सकता है। नवाचार के माध्यम से समाज की कई प्रकार की समस्याओं को हम सुलझा सकते हैं। नवाचार एवं उद्यमिता को दर्शाते प्रदेशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों ने स्टाल लगाए। इनमें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत बीज खेती, प्राकृतिक खेती सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्या भारती हरियाणा के तहत गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र, शिक्षा भारती विद्यालय, रामनगर, रोहतक के विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित विज्ञान एवं तकनीक संबंधी मॉडल को प्रस्तुत कर विस्तृत जानकारी दी। संवाद