बाबैन। पत्रकारों से बातचीत करते मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी व अन्य। स्वयं
बाबैन। सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने पीएम-सेतु योजना के तहत कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के 320 करोड़ रुपये के प्लान को मंजूरी दी है। बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि इस मंजूरी से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस योजना से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। कुरुक्षेत्र कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। 320 करोड़ रुपये के इस प्लान से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।