फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल चोरी और जमीन पर कब्जा करने के आरोप में छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से फसल काटने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केयूके थाना में दर्ज शिकायत में प्रदीप कुमार
विज्ञापन

निवासी किरमिच ने बताया कि परिवारिक बंटवारे के अनुसार जोगिंद्रों और ईश्वर की पौने 10 एकड़ भूमि पर अब ईश्वर सिंह का बेटा प्रदीप सिंह काश्त कर रहा है, जिसमें गेहूं की फसल बोई हुई थी। भूमि में उसने चार एकड़ जमीन अपनी बुआ जोगिंद्रो देवी से खरीद की हुई है। अब उसके हिस्से की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। उसके एक हिस्से की जमीन पर जबरदस्ती नाजायज कब्जा करने के इरादे से उसके खेतों में पौने चार एकड़ गेहूं की फसल को छह जून की रात के समय उसके चाचा प्रीतम सिंह व उसके बेटे राजेश कुमार के कहने पर बलवान व उसका भाई सुरेश कुमार व नरेश कुमार, सुमित उसके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल चोरी ले गए। जब से उसने अपनी बुआ जोगिंद्रो से जमीन खरीदी है उसके बाद से वे उसके साथ रंजिश रखे हुए हैं। उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करके उसे हड़पना चाहते हैं। पुलिस ने शिकायत पर प्रीतम, राजेश, बलवान, सुमित, सुरेश व नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें