फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह दिवसीय बाढ़ बचाव प्रशिक्षण शिविर 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग चंडीगढ़ के आदेशानुसार पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मसरोवर तट पर राज्य स्तरीय बाढ़ बचाव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम 21 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि इस शिविर में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ बचाव से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ वीआईपी घाट ब्रह्मसरोवर पर 21 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ से बचाव व तैराकी के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें