संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले अलग-अलग जगह से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुलेमान व नाजिम निवासी आदमपुर जिला अमरोहा यूपी, संजीव उर्फ संजू निवासी खड़क व उत्तम चंद निवासी कुरड़ी जिला पंचकूला, मोबिन हाल निवासी जालपुर जिला मोहाली और संदीप उर्फ सोनू निवासी गगसीना जिला करनाल को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया है।
थाना झांसा में बिजली विभाग झांसा कार्यालय के एसडीओ ने शिकायत में बताया था कि 31 जनवरी की रात को जयमल निवासी झांसा के खेतों से 20 केवीए और दो मार्च की रात्रि करनैल सिंह निवासी मेघा माजरा के खेतों से 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया था। बिजली विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर सामान का आंकलन किया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कारागार भेज दिया।