फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारी बारिश से बिगड़े हालात, नदी-नाले ओवरफ्लो

विज्ञापन
बाबैन। सरस्वती के उफान से खेतों को मुआयना करते
विज्ञापन

विज्ञापन

बाबैन। पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं हर वर्ग के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। नदी-नाले ओवरफ्लो है तो खेत से लेकर सड़कें, स्कूल व कार्यालयों तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
गरीब लोगों के घरों की छतों से पानी टपक रहा है और घरों में रखा जरूरत का सामान भीग रहा है। वहीं सरस्वती नदी के किनारों पर स्थिति बहुत बदतर बनी हुई है। किसानों की धान, गन्ना, सब्जी, फूलों व पशुओं के चारे की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई है और समूचे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं बाबैन शहर भी हर तरफ से तालाब दिखाई देने लगा है। लाडवा-शाहाबाद मार्ग को छोड़कर शेष सभी मार्ग व कॉलोनियां पानी से लबालब भरी हुई हैं। तहसील रोड, बराड़ा रोड व अनाज मंडी में बरसाती पानी ने ज्यादा कहर ढाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बलविंद्र सिंह पूनिया ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि वे बिना जरूरत के घरों से बाहर न निकलें और वाहनों का कम प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वे अपने पटवारियों व कानूनगों के साथ मिलकर दिन-रात बारिश के पानी पर निगरानी कर रहे हैं और जेसीबी मशीन के माध्यम से अवरोधकों को खोलकर निकासी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान व जरूरतमंद को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे उनसे व हलका पटवारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें