फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक कंवर ग्रेवाल ने गीतों से मोहा मन

विज्ञापन
मेले में प्रस्तुति देते पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। मीर बाबा पीर की मजार लखमड़ी में दो दिवसीय सालाना मेला संपन्न हो गया। मेले में अंतिम दिन पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल व पम्मा डुमेवाल ने धार्मिक व सूफी गीतों की प्रस्तुति दी। मोहाली के एसएसपी (ग्रामीण) नवरीत सिंह की ओर से गांव के पूर्वजों की याद में आयोजित मेले में श्रोता पंजाबी गायकों के गीतों पर झूम उठे।
कंवर ग्रेवाल व पम्मा डुमेवाल ने गीतों के माध्यम से मनोरंजन किया। इसके अलावा गीतों के माध्यम से ही सामाजिक कुरीतियों, धार्मिक कट्टरता व मां-बाप को छोड़ कर विदेशों में जाने की होड़ पर भी कटाक्ष किया। पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने कहा कि आज के बच्चे संस्कार भूल रहे हैं। पैसों की चकाचौंध में विदेशों की ओर भाग रहे हैं। मां-बाप अपने बच्चों की याद में तड़प रहे हैं, लेकिन बच्चों को अपने मां-बाप से सरोकार नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज समाज पर धार्मिक कट्टरता हावी हो रही है। यह समाज के लिए घातक साबित होगी। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए ताकि हमारा समाज मजबूत हो सके। इस मौके पर कर्नल फतेह सिंह विर्क, शमशेर सिंह, जीत सिंह, अमरजीत सिंह बाजवा, हरिंद्र दीप विर्क, जितेंद्र सिंह गिल, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें