फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 स्थित महेश्वर हनुमान के पास सीनियर सिटीजन फोरम के हॉल में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व एक कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा में पहले दिन कथावाचक पंडित पवन भारद्वाज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात तक किसी व्यस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकाले तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ-साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इस अवसर पर सुदेश कुमार जिला खेल अधिकारी पंचकूला, सुल्तान सिंह रिटायर्ड खेल अधिकारी, कुलदीप सैनी, रमेश सचदेवा, प्रेम मास्टर, विजय कुमार सिंगला व दर्शन कुमार ने कथा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें