कुरुक्षेत्र। भंडारे में सेवा करते श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के पदाधिकारी व सदस्य। स्वय
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के बावजूद अग्रवाल धर्मशाला के साथ श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को जारी रखा। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के लिए समाजसेवी डाॅ. दीपक अग्रवाल ने रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया। बड़ी संख्या में यात्रियों, जरूरतमंद लोगों व समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाॅ. अनीश सिंगला, हिमांशु कौशिक, हिमांशु बंसल, सुरेश गोयल, कपिल मित्तल, गौरव मित्तल, सुमित मित्तल, बृजमोहन एवं नरेश मित्तल व अन्य उपस्थित रहे। विशाल सिंगला प्रधान श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे व एकता को बढ़ावा देते हैं। संवाद