फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने लगाई छबील एवं भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन रसोई के अंतर्गत श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा निरंतर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में वीरवार को विशेष गर्ग एवं ऋषभ गर्ग द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई, साथ ही निरंतर चल रहे भंडारे में सहयोग किया। इस दौरान राहगीरों, यात्रियों, जरूरतमंद लोगों एवं आमजन को शीतल मीठा पानी वितरित कर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अशोक गर्ग और डिंपल गर्ग अम्बे फूड द्वारा भी सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कुलवंत गर्ग, गौरव मित्तल, सुमित मित्तल, सुरेश गोयल, सचिन अग्रवाल तथा श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें