फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत मनाएगी होली मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत जो शिक्षा उत्थान, स्वास्थ्य सेवा एवं समाज हित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है। पिछले कई दशकों से पंचायत द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, प्राकृतिक आपदा में जन सहयोग एवं जन कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए समाज की जरूरतमंद विधवा महिलाओं के लिए मासिक पेंशन प्रारंभ की गई है। इसके लिए आवेदन पत्र संस्था के कार्यालय में उपलब्ध कराए गए हैं। गुप्ता ने बताया कि संस्था की गवर्निंग बॉडी की गत दिवस हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसी माह सेक्टर आठ में बनने जा रहे अग्रसेन भवन का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज में एकता एवं भाईचारा बनाए रखने एवं आपसी मेलजोल बढ़ाने के उद्देश्य से 24 मार्च को अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें