पिहोवा। गांव दीवाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों रुपये का घरेलू सामान व नक़दी जल कर राख हो गई । सूचना मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौक़े पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया ।
मकान मालिक गुरदीप सिंह ने बताया कि आज वह परिवार सहित मंदिर में मत्था टेकने गए थे तो पीछे से घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई,जिससे स्टोर में रखा एसी, फ्रिज अलमारी व कपड़ों के साथ-साथ लगभग एक लाख 20 हजार रुपये नकद भी जल गए। आग की सूचना मिलते ही गांव वासी मौक़े पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने में जुटे, लेकिन काबू न पाया जा सका। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ही आग पर काबू किया। पीड़ित गुरदीप सिंह ने प्रशासन से गुहार लगायी है कि उसे उसके नुकसान की भरपाई की जाएगी। संवाद