फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्य बाजार में नाला निर्माण होने से दुकानदारों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के मुख्य बाजार में अब जलभराव के संकट का दुकानदारों व ग्राहकों को सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर प्रशासन ने इससे राहत देने के लिए नालों का निर्माण कार्य शुरू किया है। दावा किया जा रहा है कि बारिश के सीजन से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शहर के मुख्य बाजार में पिछले कई वर्षों से नालों के निर्माण की मांग दुकानदारों द्वारा उठाई जा रही थी। नालों के क्षतिग्रस्त हो जाने व छोटे पड़ने के चलते पानी निकासी नहीं हो पाती थी। अब नगर प्रशासन ने इससे राहत देने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया है। उधर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि बारिश के सीजन से पहले ही यह कार्य निपटा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें