संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल के प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डा. सुमन पहुंची। सुंदर कविता की प्रस्तुति में सिमरन बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, कनिका शर्मा बीए तृतीय वर्ष दूसरे और दीपिका बीए तृृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही।
मिमिक्री में दीपिका बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, प्राची बीए द्वितीय वर्ष ने दूसरा, मनप्रीत कौर बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में राखी बीए तृतीय वर्ष प्रथम स्थान, सुखप्रीत बीए द्वितीय वर्ष दूसरे, नीरू तृतीय स्थान पर रही। वादन में काजल बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम, नैन्सी बीए द्धितीय ने द्वितीय, रुचि बीए द्वितीय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गायन प्रतियोगिता में शिवानी बीए द्वितीय वर्ष ने पहला स्थान, सपना बीए द्वितीय वर्ष ने दूसरा, सविता बीए तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरती, नंदनी, कनीका शर्मा की टीम पहले स्थान पर, तनु, मन्नु, सपना की टीम दूसरे स्थान पर रही व खुशी, शिवानी, शालू की टीम तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कनीका बीए तृतीय वर्ष प्रथम, प्राची बीए द्धितीय वर्ष द्वितीय, मनप्रीत कौर बीए. प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रही।
डांस प्रतियोगिता में सपना बीए द्धितीय वर्ष प्रथम, पलक बीए द्वितीय वर्ष दूसरे स्थान पर, रनजोत बीए प्रथम वर्ष तीसरे स्थान पर रही, माईम प्रतियोगिता में सलोनी बीए तृतीय वर्ष प्रथम, कविता बीए तृतीय वर्ष दूसरे, अनुपमा बीए द्वितीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सुदेश रावल सहित प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने भी उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।