कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिने
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा में सोमवार को दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। कथा से पूर्व महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी पृथ्वी पुरी एवं स्वामी रामनाथ पुरी ने अन्य संतों के साथ मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी व भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिव मंदिर में अभिषेक करवाया। ऋषि मारकंडेय प्राकट्योत्सव के अवसर पर मंदिर में निरंतर महामृत्युंजय जाप भी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है जिसमें यज्ञ आचार्य प. नरेश शर्मा, प. दिनेश शर्मा, प. केशव शरण कांशी, प. पवन शर्मा, मामराज मंगला इत्यादि भी मौजूद रहे। व्यासपीठ से पांचवें दिन की कथा में आचार्य प. कमल कुश ने शिव महात्म्य की विस्तृत चर्चा की।
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिने