फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुखभंजन मंदिर में शिव भक्तों ने की पूजा-अर्चना

Tue, 18 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली और पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की। शिवलिंग को रुद्राक्षमाला और फूलों से सजाया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि शिव व्यक्ति की चेतना के सूत्रधार कहे जाते हैं। शिव की पत्नी पार्वती हैं जो शक्ति का रूप कही जाती हैं। कार्तिकेय और गणेश शिव के दो पुत्र हैं और अशोक सुंदरी इनकी बेटी हैं। शिव को ज्यादातर योगी के रूप में दिखाया जाता है। इस मौके पर कुलवंत सिंह भट्टी, एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, सुनील वधवा, टींकू शर्मा, डाॅ. सत्य नारायण शर्मा, ललित लाली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें