कुरुक्षेत्र। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
कुरुक्षेत्र। मां महाकाली मंदिर के संस्थापक पंचधूणी गुरु सुनील नाथ के पावन सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के दौरान मस्त फक्कड़ नाथ शिव शक्ति आश्रम ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन भंडारा लगाया गया, जिसमें कढ़ी-चावल, आलू-चने, आलू-छोले, आलू बड़ीयां, दलिया की खीर का प्रसाद वितरित किया। प्रधान जितेन्द्र बंसल ने बताया की ट्रस्ट की ओर से लगातार इस प्रकार के कार्य किए जाते हैं। रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप शिविर, गौ सेवा, असहाय व्यक्तियों को अन्न और वस्त्र दान, आर्थिक कमजोर कन्याओं की शादी जैसी कार्य ट्रस्ट करती है। जल्द ही सरकारी स्कूलों के छात्रों को गर्म जर्सी वितरित की जाएगी। भंडारे में गौरव, उमा (शिव दुलारी), राकेश बंसल, उज्जवल, अंकित गर्ग, अमित गर्ग सहित अनेक भक्तों ने सेवा की। इसके अलावा अश्विनी शर्मा, अनीता रानी, रितेश, नरेश जैन सहित अनेक लोगों ने भंडारे में आर्थिक सहयोग किया। संवाद