फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में शिक्षांगन-2025 का शानदार आगाज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में शिक्षा समिति के सलाहकार द्वारा दो दिवसीय उत्सव शिक्षांगन-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन शनिवार को जुबली हॉल में संपन्न हुआ। मुख्यातिथि इंजीनियर अनुराग सिंह, इंजीनियर सारिका और इंजीनियर जयवीर यादव रहे। शिक्षा समिति के सलाहकार प्रो. पीसी तिवारी ने शिक्षांगन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। जेमिका और शालू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद शिक्षा की एक स्वयंसेविका जोशिता श्रीवास्तव ने प्रेरणादायक भाषण दिया। शिक्षांगन उत्सव का टीजर भी लॉन्च किया गया, जिसने आगामी दो दिनों की झलक दिखाई। दीपक और पारस की मनमोहक बांसुरी और गायन की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, पूर्वा, अनुष्का और सलोनी ने महाभारत के दृश्यों को जीवंत करती हुई एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाया। संकाय प्रभारी डॉ. नियति बालियान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को इसी तरह गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. विकास सिंह ने भी विद्यार्थियों के हुनर और जज्बे को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें