अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
- फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के कूरेभार चौराहे से साइकिल पर दूध लेकर जाता दूधिया। संवाद
अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में रविवार को हर्बल पार्क परिसर में शत कुंडीय हवन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर व्यवसायी एवं समाज सेवी कुलवंत वालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यज्ञ में पंडित नवीन शास्त्री विराजमान रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नशे के विरुद्ध प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक विशेष रूप से प्रभावशाली रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। प्राचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने उनके प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ. राजकुमार चौहान उपस्थिति रहे।