फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर शरबत और जलपान की सेवा की : डॉ.मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री दुर्गा देवी मंदिर के पीठाधीश डॉ. सुरेश मिश्रा और पुजारी पंडित राहुल मिश्रा के निर्देशन में निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव से मीठा शरबत और जल पिलाने की सेवा अमित बंसल,योगेश कुमार, हिमांक सैनी, गजेंद्र रावत, मयंक क्वात्रा,जपनाम सिंह सहित छोटे छोटे बच्चों ने की। इस शुभ अवसर पर सुभाष शर्मा, सतपाल धर्मशोत , लव नय्यर, भक्त सुशील तलवाड़ और सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि निर्जला एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी उत्तम होता है। ज्येष्ठ मास में अपने समय अनुसार गाय सेवा ,जीव जन्तुओं और असहायों की सेवा , गरीबों और ब्राह्मणों को कपड़े, छाता, जूता, फल, मटका, पंखा, शर्बत, पानी, चीनी आदि का दान श्रद्धा पूर्वक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें