फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद नगर पालिका उपप्रधान चुनाव कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नगर पालिका उपप्रधान का चुनाव रोचक होता जा रहा है। इसके लिए वार्ड-15 से प्रवीन शर्मा लक्की, वार्ड- नौ से जसबीर सैनी, वार्ड-चार से निशा ठकराल, वार्ड-एक से नवनीत कौर और वार्ड-11 से आरती गुप्ता के नामों पर चर्चा चल रही है।
प्रशासन ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। उपप्रधान पद का चुनाव दो सितंबर को पालिका में ही होगा।एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि 11 बजे बैठक के बाद नॉमिनेशन लिए जाएंगे। कोई भी पार्षद नॉमिनेशन कर सकता है, लेकिन वह नोमिनेशन तभी मान्य होगा जब दो पार्षद उसे अनुमोदित करेंगे। नॉमिनेशन के बाद छंटनी होगी और दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक वोटिंग होगी। इसमें पार्षदों के साथ-साथ पालिका प्रधान भी वोट करेंगे। चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक रामकरण काला और नपा प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा उपप्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से कराने की जुगत में लगे हैं। वह सभी पार्षदों को राजी कर रहे हैं। हालांकि वह पार्षदों को कह चुके हैं कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास किया जाएगा। इसमें किसी तरह की राजनीति या पार्टी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षदों ने हिमाचल की वादियों में किया कूच
उपप्रधान पद के इच्छुक पार्षदों ने अपनी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एक दावेदार कुछ पार्षदों को लेकर हिमाचल की वादियों की ओर कूच कर गया था। यह पहली बार हुआ है कि उपप्रधानी के चुनाव में पार्षद शहर से इस तरह गए हों। माना जा रहा है कि इस चुनाव के दो मजबूत दावेदार अपने पार्षदों को लेकर शहर से फुर्र हैं और दो सितंबर को चुनाव के समय पालिका पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें