फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर में तीन महिलाओं समेत सात लोग मिले डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला का रक्त सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-तीन में लगातार डेंगू के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। यहां एक ही दिन में चार लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली, जबकि जिले में कुल सात मामले सामने आए। सेक्टर-तीन में बढ़ते डेंगू के मामले से निपटने के लिए विभाग ने तीन टीमें उतार दी। यह टीमें सेक्टर-तीन में संदिग्ध डेंगू व बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त जांच के साथ एंटी लारवा व मच्छर गतिविधियां चला रही हैं। अब तक जिले में डेंगू के 48 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने बुधवार को सेक्टर-तीन, आकाश नगर और मोहन नगर में अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने कुल 56 डेंगू संदिग्ध व बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के सैंपल लिए थे, जिसमें जांच के दौरान तीन महिलाओं समेत सात लोगों की डेंगू पॉजिटिव आई। सेक्टर-तीन में 28 व 42 वर्षीय महिला और 20 व 35 वर्षीय युवक, वशिष्ठ कॉलोनी में 62 वर्षीय व्यक्ति और आकाश नगर में 42 वर्षीय महिला समेत 22 साल के युवक डेंगू ग्रस्त मिले। उनको तुरंत उपचार दिया गया। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 705 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 48 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा टीम घर-घर जाकर डेंगू का लारवा और मच्छर की जांच कर रही है। बुधवार को टीम ने कुल 8,562 घर और पानी के जमा होने के 47,368 स्त्रोत की जांच की, जिसमें घर व स्त्रोत दोनों जगह से डेंगू के 18 व 20 लारवा बरामद हुआ। टीम ने दवा का छिड़काव कर लारवा को नष्ट किया।
उधर, त्योहारी सीजन के चलते लोग अपने घर और दुकानों में सफाई कर रहे हैं। इस कारण डेंगू का मच्छर ज्यादा सक्रिय हो रहा है, जिस कारण डेंगू का मच्छर लोगों को काट रहा है। इस वजह से डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। मच्छर को नष्ट करने के लिए प्राथमिकता से फॉगिंग के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



विभागों को फॉगिंग के लिए लिखा पत्र
जिला महामारी विशेषज्ञ बिंदु राय ने बताया कि अभियान के तहत विभाग की 125 टीमें 10,68,925 घर और 33,26,068 पानी जमा होने के विभिन्न स्त्रोत की जांच कर चुकी हैं। इन जगह से कुल 3,083 जगह से डेंगू का लारवा मिल चुका है। टीम ने दो बार घर से लारवा मिलने पर 877 लोगों को नोटिस जारी किया है। मच्छर को मारने के लिए विभाग की तरफ से अन्य विभागों को फॉगिंग कराने के लिए पत्र लिया है।


सेक्टर-तीन में तीन टीम कर रहीं जांच : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-तीन में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आसपास से डेंगू के मामले मिले हैं। यहां अधिकतर लेबर रह रही है। यहां के लोग जागरूकता की कमी के कारण जांच कराने तक से घबरा रहे हैं। फिलहाल यहां जांच के लिए तीन टीमें उतारी गई हैं। डेंगू के 48 मामले में से 37 मरीज रिकवर हो चुके हैं। यहां मलेरिया का कोई मामला नहीं है।

कुरुक्षेत्र। महिला का रक्त सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें