फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दामाद की हत्या के आरोप में पत्नी समेत ससुराल पक्ष के सात लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। ससुराल में बुलाकर दामाद की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की शिनाख्त रिंकू निवासी नलीपार जिला करनाल के रूप में हुई है। मामला 11 अगस्त का बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर में जीरो एफआईआर दर्ज की है। शीशपाल निवासी नलीपार ने थाना कुंजपुरा जिला करनाल में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई रिंकू की साली ने फोन करके कहा थी कि पड़ोस में चाचा की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर उसका भाई रिंकू अपनी ससुराल झिरबड़ी गांव में 11 अगस्त को अपनी मां और भाई के साथ आया था।
विज्ञापन

यहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके भाई रिंकू को बेरहमी पीटा था। उस पिटाई की वजह से 14 अगस्त सुबह रिंकू की तबीयत खराब होती गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। इस वारदात में रिंकू के ससुर बलदेव, देवा राम, सन्नी, बलदेव का बेटा जस, चचेरा भाई काका, सास ममता, साली निशा व अन्य शामिल थे। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब तीन साल से रिंकू की पत्नी अपने मायके में ही रह रही है। उसे ससुराल भेजने के एवज में आरोपी उसके भाई रिंकू से रुपयों की मांग करते थे। दिहाड़ी-मजदूरी करने वाला रिंकू उनकी मांग पूरी नहीं कर सका, इसलिए ससुराल पक्ष के लोगों ने रिंकू की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव के सरपंच भी उनके साथ रिंकू की पत्नी पिंकी को लेने गए थे, लेकिन हर बार रिंकू की ससुराल पक्ष के लोग रुपयों की मांग करते थे।



पुलिस कर रही मामले की छानबीन : बलजीत सिंह
थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि करनाल पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए थाना सदर भेजी है। अब उनके थाने की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें