102....बुजुर्ग की आंख की जांच करते डॉ जितेन्द्र यादव। संवाद
इन्द्री। वार्ड नंबर 9 स्थित श्री रविदास मंदिर के प्रांगण में सामाजिक संस्था निफा, अर्पणा अस्पताल मधुबन और सरस्वती विद्या मंदिर इंद्री के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को दूसरा विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग व सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें सैंकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, सामान्य जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गई। निफा प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा और डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया गया। नेत्र शल्य चिकित्सा के लिए चयनित सात मरीजों को अर्पणा अस्पताल, मधुबन में नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी। इसमें अर्पणा अस्पताल की ओर से डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. यातिक, और को-ऑर्डिनेटर वीर भान ने विशेष सहयोग दिया। सरस्वती स्कूल के संचालक कृष्ण चौधरी, नपाध्यक्ष राकेश पाल, कर्णजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
102....बुजुर्ग की आंख की जांच करते डॉ जितेन्द्र यादव। संवाद