इस्माईलाबाद। पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता व बेटे का रास्ता रोक कर हमला करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने दुकानें खरीदने की रंजिश में उन पर हमला किया था। थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में पूर्व सरपंच संजीव अरोड़ा ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने बेटे के साथ खेत से बाइक पर घर लौट रहे थे। थांदड़ा रोड पर एक कार में सवार होकर आए लोगों ने उनका रास्ता रोककर लाठी, डंडे व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उन दोनों को गंभीर चोट आई। हमला होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया।शिकायत पर पुलिस ने राजेश कुमार, मुकेश, प्रशांत, सुरेश, रिंपी, भल्ला व प्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।