फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा डेंगू के डंग का तीखा प्रहार, सात नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 110 तक पहुंच गया है, जबकि वर्ष 2020 में यही आंकड़ा मात्र पांच, वर्ष 2019 में 18, वर्ष 2018 में छह था। जिले में बेकाबू हुए डेंगू के डंक के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें कई गुणा बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जहां संक्रमित क्षेत्रों में डेरा डाला हुआ है, वहीं डोर-टू-डोर जाकर लार्वा की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध मरीज दिखाई देने पर सैंपलिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 700 से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच कर चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता का कहना है कि डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। घर-घर जाकर एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। साथ ही संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं और फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने आमजन से इन दिनों सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें