फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता विद्यालय में लगा सात दिवसीय एनएसएस शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, अनुशासन वातावरण में किया गया। इस विशेष शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना जागृत करना और उन्हें सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना से जोड़ना है। शिविर का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के हिंदी आचार्य रासबिहारी पाण्डेय, शारीरिक आचार्य भुपेंद्र गोस्वामी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुनीत डोडा के नेतृत्व में एनएसएस गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। शिविर स्थल पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। उद्घाटन सत्र में हिंदी आचार्य रासबिहारी पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एनएसएस के मूल सिद्धांत नॉट मी, बटयू पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें