इस्माईलाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल की कार्यशाला निजी होटल में लगाई गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने मार्गदर्शन किया। बतौर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा पहुंचीं। कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया और घर-घर जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है। जिला परिषद की चेयरपर्सन एवं संयोजिका कंवलजीत कौर, सह संयोजक निरवैर विर्क, मंडल प्रभारी दर्शन राणा, मंडल महामंत्री वीरेंद्र ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जयसिंह पाल, गुलशन पुरी, खेमचंद टबरा, वाइस चेयरमैन विजय कंसल, राहुल कंसल, चंद्रभान सैनी, अश्वनी शर्मा, चिरंजीव गर्ग, संजीव अरोड़ा, विनोद पाल, सुखदेव, सुरेंद्र माजरी, सुभाष शर्मा, संदीप शर्मा, कृष्ण, अजय ढींगरा और सतीश कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।