फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नेशनल हाईवे पर अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर गांव खानपुर जाटान के पास रविवार को एक अज्ञात अधेड़ महिला का लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को रविवार दोपहर करीब एक बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी। जांच अधिकारी परमजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा गया। महिला की पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों को बुलाया गया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। पुलिस महिला की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें