फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर से मिला युवती का अर्धनग्न शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव झांसा के समीप नरवाना ब्रांच नहर से एक अर्धनग्न युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोई शव यहां नहर में कबाड़ में फंसा है। मौके पर पहुंचकर शव निकाला तो वह युवती का था, जिसने लोअर पहनी हुई थी। युवती करीब 28 वर्ष मानी जा रही है। सूचना मिलते ही झांसा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार का कहना है कि शव की पहचान की कोशिश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। फिलहाल यह भी पता नहीं है कि युवती की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें