फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेफ सिटी टीम ने सोमवार को थानेसर के एक निजी स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया। टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, दुर्गा शक्ति एप, आत्मरक्षा की तकनीकों और आपात स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। महिला पुलिस कर्मियों ने प्रैक्टिकल डेमो के माध्यम से पकड़ से छूटने, हमलावर से बचाव और तुरंत मदद मांगने के तरीके सिखाए। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सतर्क बनाना है। छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्ट्रेशन करने और 1091 व 112 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें