फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूआईईटी के बीटेक कोर्सों में दाखिला लेने के लिए विषयों का चयन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई करने के लिए अब विद्यार्थी जहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंच कर पढ़ाई करने में जुटे हैं तो वहीं केयू के यूआईईटी संस्थान में बीटेक के कोर्सां में दाखिला लेने की प्रक्रिया जारी है। यूआईईटी संस्थान में बीटेक की पहली काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी विषयों के चयन के लिए अपनी च्वाइस ऑनलाइन हरियाणा टेक्निकल एजुकेशन के पोर्टल पर चार से 10 अगस्त तक भर सकते हैं, जबकि 11 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

यूआईईटी संस्थान में इस बार नए सत्र से दो बीटेक कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग और इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग शुरू किए जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग कोर्स करने के बाद इंजीनियरों की सबसे ज्यादा मांग रहती हैं। वहीं इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग में सॉफ्टवेयर को आधुनिक रूप और नई तकनीकों से लैस करने के साथ-साथ कंप्यूटर के हार्डवेयर में समय के साथ आ रहे बदलाव की प्रक्रिया पर काम किया जाता हैं। इन दोनों कोर्सों में पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थियों के लिए निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर हैं। केयू में यूआईईटी संस्थान की स्थापना वर्ष 2004 में हुई। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए इस संस्थान में 70 के करीब शिक्षक है,जो कि बीटेक के अलग-अलग विषयों के पढ़ाई कराते हैं।


बॉक्स
फोटो 20
काउंसलिंग की पहली लिस्ट 11 अगस्त को : प्रो. ढींगरा
-
यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा का कहना है कि विद्यार्थियों ने जेईई मेंस पास करने के बाद हरियाणा टेक्निकल एजुकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए हैं। पहली काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी बीटेक के विषयों के चयन के लिए अपनी च्वाइस ऑनलाइन आज से 10 अगस्त तक भर सकते हैं और साथ ही आज से 10 अगस्त तक उन विषयों को लॉक कर सकते हैं। वहीं हरियाणा टेक्निकल एजुकेशन की ओर से 11 अगस्त को पहली काउंसलिंग का परिणाम जारी किया जाएगा और 12 से 18 अगस्त को विद्यार्थियों को संस्थान में व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
कोर्स सीटें
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग-60
इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग-60
मैकेनिकल-60
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग-120
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-120
बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग-60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें