कुरुक्षेत्र। शहर के रेड क्रॉस भवन के पास एक सड़क हादसे में साइकिल सवार सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय सतपाल के रूप में हुई। सतपाल धोबी मोहल्ला के निवासी थे और उमरी चौक के पास एक आवासीय शहर में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करते थे। वह सुबह करीब सात बजे ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक आल्टो कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे पवन कुमार ने यह जानकारी दी। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।