फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होने वाले जिप और पंचायत समिति के चुनाव के लिए सुरक्षा चाक चौबंद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मतदान केंद्र का जायजा लेते चुनाव ऑब्जर्वर व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंचायती राज चुनाव के तहत दूसरे चरण में बुधवार को जिला परिषद और पंचायत (ब्लॉक) समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो एसपी, एक एएसपी, सात डीएसपी और 2300 पुलिस कर्मियों ने कमान संभाली है। इसके अतिरिक्त जिलेभर के थाना प्रबंधकों सहित 20 इंस्पेक्टरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नौ नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिलेभर में 435 स्थानों पर 652 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 74 संवेदनशील और 93 अतिसंवेदनशील केंद्रों हैं, जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलेभर की पुलिस फोर्स के साथ नौ जिलों हांसी, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, रोहतक, नारनौल, पलवल, नूंह और भिवानी से आए 2300 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा 23 डायल-112 वाहन टीम, 25 चीता राइडर्स और थाना और पुलिस चौकी की टीमें भी गश्त करेंगी। पुलिस का मकसद शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनावों को संपन्न कराना है। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन अंतरराज्यीय समेत 22 नाके
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से तीन अंतरराज्यीय समेत 22 नाके लगाए गए हैं। यह तीन अंतरराज्यीय नाके पंजाब सीमा के पास कुम्हार माजरा, ट्यूकर और अधोया में लगाए गए हैं। मंगलवार को भी यहां से गुजरने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की गई। इसके बाद ही उसे आगे बढ़ने दिया गया।
ऑब्जर्वर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
चुनाव ऑब्जर्वर डीआईजी हामिद अख्तर ने मंगलवार को जिले के कई गावों का दौरा कर मतदान केंद्रों पर लगी ड्यूटियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इससे पहले सोमवार को पुलिस की ओर से पिहोवा, शाहाबाद और बाबैन में पैदल मार्च भी निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें