फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक की परीक्षाएं 18 अगस्त से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षा 18 अगस्त और डीएल एड की परीक्षाएं 19 अगस्त से होंगी। माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की एक विषय में कंपार्टमेंट, आंशिक अंक सुधार, पूर्ण विषय अंक सुधार व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा 18 अगस्त को होगी। एक विषय से अधिक विषयों की परीक्षाएं 19 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगी। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.बीएसईएच.ओआरजी.इन पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 4:30 बजे तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने बताया कि इसी प्रकार डीएल एड परीक्षाएं 19 अगस्त से आरंभ होकर 28 अगस्त तक दो सत्र में कराई जाएगी। इन परीक्षाओं के आरंभ होने का समय सुबह साढ़े 9 बजे तथा दोपहर 2 बजे से रहेगा। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जा रहा है कि वे सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए मास्क लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें