फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीकॉम एवं बीएससी में दाखिले की दूसरी मेरिट सूची जारी

Tue, 09 Jul 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) ने बीकॉम व बीएससी लाइफ साइंस में नये सत्र से दाखिला लेने वालोें के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। बीकॉम की दूसरी मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नौ जुलाई को कमरा संख्या एक और बीएससी लाइफ साइंस के लिए कमरा संख्या 26 में फिजिकल काउंसलिंग के लिए साढ़े आठ बजे संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 11 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। ये जानकारी लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीकॉम में ऑल इंडिया जनरल की दूसरी मेरिट सूची 98.4 से शुरू होकर 98 पर रुक गई। ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की 95.8, हरियाणा जनरल की 97.8 से 96.6 पर, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 95.8 पर, हरियाणा एससी की 94.8 से 94 तक, हरियाणा डी-एससी 89.2 से 88.8, हरियाणा बीसीए 95.8 से 94.8, हरियाणा बीसी बी की 96.4 से 96 तथा दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी, पीएच, ब्लाइंड, ईएसएम वर्ग की 92.8 पर समाप्त हुई।
बीएससी लाइफ साइंस में ऑल इंडिया जनरल की दूसरी मेरिट सूची 97.8 से शुरू होकर 93.6 तक, हरियाणा जनरल की 93.4 से 90.6 पर, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस 90.4 से 87.2 पर, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 86.6 से शुरू होकर 86 तक, हरियाणा एससी की 87.6 से 85.2 तक, हरियाणा डी-एससी 81.4 से 73.4, हरियाणा बीसीए 85.8 से 79.8 तथा हरियाणा बीसी बी 88.4 से 81.2 पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें