लाडवा। सांग का शुभारंभ करते युवा कांग्रेस नेता जसबीर पंजेटा। संवाद
लाडवा। प्राचीन हनुमान मंदिर में हर साल लगने वाले वार्षिक मेले पर बुधवार को मेले के दूसरे दिन सांग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ जिला परिषद वार्ड सात के सदस्य व युवा कांग्रेस नेता जसबीर पंजेटा जैनपुर ने किया। तीन दिवसीय सांग के लिए मशहूर सांगी सूरज बेदी लोगों का मनोरंजन करेंगे। पंजेटा ने कहा कि सांग प्राचीन संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देता है। राजा, महाराजा, महापुरुषों के जीवन से जुड़ी रोचक कहानियां प्रस्तुत करके उनके जीवन में कर्तव्यनिष्ठ, सच्चाई, गुरुजनों की आज्ञा पालन और अपने वचनों को निभाने की प्रेरणा के साथ अनेक प्रकार की शिक्षाओं को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। मशहूर सांगी सूरज बेदी ने पार्टी के साथ मनोरंजन कर कला प्रेमियों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर नरेंद्र सैन, साहब सिंह, हनी शर्मा, रामकुमार खाकट, पंडित जगदंबा प्रशाद जोशी, बलदेवराज अरोड़ा, रोहित प्रजापति और प्रमेश मलिक व अजय पंजेटा सहित अन्य सांग प्रेमी मौजूद रहे।
लाडवा। सांग का शुभारंभ करते युवा कांग्रेस नेता जसबीर पंजेटा। संवाद