कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह मकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी लाखन निवासी कीर्ति नगर के कब्जे से चोरीशुदा सात टोंटियां बरामद हुई। थाना शहर थानेसर में 29 अप्रैल को दर्ज शिकायत में मुकेश कुमार निवासी मोहन नगर ने बताया था कि 28 अप्रैल की रात को वह मकान का ताला लगाकर अपने दूसरे घर आ गया था। अगली सुबह वह वापस आया तो घर की खिड़की टूटी हुई थी। चारे घर से घरेलू सामान, पंखा, टीवी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 11 मई को आरोपी सन्नी निवासी कीर्ति नगर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा बिजली का पंखा बरामद किया था। आगामी जांच करते हुए दूसरे आरोपी लाखन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया और अदालत के आदेश से आरोपी को दोबारा कारागार भेज दिया।