कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले चार किलो 600 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। अफीम सप्लाई करने के आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ रियाज आलम निवासी नौगढ़ जिला पलामू झारखंड के कब्जे से 11 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुए। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम 11 मई को रतनगढ़ फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना पर उनकी टीम हिमांशु उर्फ हेमंत उर्फ हिम्मत हाल निवासी शाहाबाद को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके 10 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने 16 मई को अफीम सप्लाई करने के आरोपी अशरफ शाह निवासी अलीनि जिला बरेली यूपी को किया गिरफ्तार किया था तथा उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई थी। आगामी जांच करते हुए टीम ने दूसरे सप्लाई करने के आरोपी रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया। आरोपी अशरफ शाह व रियाजुद्दीन को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।