कुरुक्षेत्र। सवा महीने पहले जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगनजोत निवासी डेरा रामनगर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी बसंत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस को 26 जून को दिए बयान में अरविंद्र जीत सिंह हाल निवासी डेरा रामनगर ने बताया था कि शाम वह अपने नौकर धर्मेंद्र व चचेरे भाई हरमनजीत सिंह के साथ अपने ट्यूबवेल पर आया था। वहां रोड पर कंबाइन निकालने के लिए रास्ता देने की बात को लेकर उनका गांव के गगनजोत, कंबाइन मालिक सहित अन्य के साथ गाली-गलौज हुआ था। कुछ देर बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी गगनजोत के कहने पर कंबाइन मालिक ने रॉड से पीछे से उसके पर वार किया था। अन्य आरोपियों ने भी उन पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। झगड़े के दौरान गगनजोत उसके गले से सोने की चेन व लॉकेट छीनकर ले गया था। बयान पर थाना शाहाबाद में केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 24 जून को आरोपी बसंत सिंह को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी गगनजोत को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद