फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11.40 लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी काबू, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह पहले ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11.40 रुपये लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश कौशिक वासी मयोली (कैथल) को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 08 जनवरी को सचिन नायक वासी शीला नगर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह मुंबई में नौकरी करता था। उसके पीछे अशोक वासी अजीतगढ़ (कैथल) व राजेश कौशिक ने उसकी मां को उसे विदेश भेजने के लिए अपनी बातों के जाल में फंसाकर 11 लाख 40 हजार रुपये लिए थे। उसके बाद उसकी मां ने उसे वापस घर बुला लिया था, मगर पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसका वीजा भी नहीं लगवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। जब उन्होंने पैसे वापस देने की मांग की तो टालमटोल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी अशोक को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने वीरवार को मामले में शामिल दूसरे आरोपी राजेश कौशिक को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें