दो दर्जन ट्यूबवेल से तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ बुद्धु वासी इंद्रा कॉलोनी से तार के खोल बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 28 सितंबर को थाना बाबैन में गांव रामशरण माजरा के लोगों ने शिकायत में बताया था कि उनके ट्यूबवेल से तार चोरी हो गई थी। इसमें सुरजीत सिंह की 16 फुट तार, नाथी राम की 60 फुट, मनोज की 60 फुट, सोहन लाल की 50 फुट, अशोक कुमार की 30 फुट, रघुबीर सिंह की 40 फुट, देवेंद्र की 30 फुट, प्रदीप कुमार की 90 फुट, सुखविंद्र की 30 फुट, नराताराम की 20 फुट तार, बालकृष्ण शर्मा की 80 फुट तार, बाबू राम शर्मा की 70 फुट बाबैन से, सुशील कुमार की 50 फुट तार, फूलचंद की 20 फुट तार, रामसिंह की 40 फुट तार , महिंद्र सिंह की 20 फुट तार, दीपक कुमार की 40 फुट तार, देवी चंद की 20 फुट तार, महिंद्र सिंह की 60 फुट तार,मंगत राम की 50 फुट तार,संजु की 20 फुट तार, अवतार सिंह की 20 फुट तार तथा सुखबीर के खेत से भी तार चोरी हो गई थी। मंगलवार को रामशरण माजरा के लोगों ने तार चोरी करने के इरादे से एक आरोपी सागर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। 30 सितंबर को पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार करके चोरीशुदा तार के खाली खोल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।