लाडवा। आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निपटान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविर सरकार की जनहितकारी पहल का अहम हिस्सा हैं। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।