लाडवा। मुस्तफाबाद रोड पर ध्यांगला गांव के पास स्काॅर्पियो चालक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों व राहगीरों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। मृतक मामचंद 58 वर्ष निवासी अलावलपुर बराड़ा जिला अंबाला का रहने वाले थे। पुलिस को दी शिकायत में अरुण निवासी जोगीमाजरा ने बताया कि उसके पिता ज्ञानचंद व उसके रिश्तेदार लाडवा जा रहे थे। ध्यांगला गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने स्काॅर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
लाडवा। मामचंद। फाइल फोटो
लाडवा। मामचंद। फाइल फोटो
लाडवा। मामचंद। फाइल फोटो