फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला की मौत, सहेली जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। जीटी रोड पर शरीफगढ़ के पास कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक महिला की शिनाख्त कुलवंत कौर वासी दयाल नगर के रूप में हुई। दोनों महिलाएं स्कूटी पर भद्रकाली मंदिर में माथा टेकने आईं थीं। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में ज्योत्सना ने बताया कि वह अपनी सहेली कुलवंत कौर के साथ स्कूटी पर भद्रकाली मंदिर में माथा टेकने आई थी। इसके बाद शाम को वे स्कूटी पर वापस अपने घर जा रही थीं। स्कूटी उसकी सहेली कुलवंत कौर चला रही थी। जैसे ही वे लोग जीटी रोड पर गांव शरीफगढ़ के नजदीक पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी स्कूटी के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों स्कूटी सहित सड़क पर गिर गईं और जख्मी हो गईं। राहगीरों की मदद से उनको सरकारी अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने उसकी सहेली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें