फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बोलेरो की टक्कर लगने से स्कूटी सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। बोलेरो की टक्कर लगने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में प्रेमचंद निवासी कंथला ने बताया कि वह अपने भतीजे नरेंद्र के गांव से मलिकपुर जाने के लिए चला था। नरेंद्र अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर उसके आगे चल रहा था। वे गुरु नानक पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो बोलेरो चालक ने सीधी टक्कर नरेंद्र की स्कूटी में मार दी। टक्कर लगते ही नरेंद्र उछलकर सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया। उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर लोगों की मदद से नरेंद्र को पिहोवा के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर मरहम पट्टी के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। नरेंद्र अभी बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें