पिहोवा। स्कूटी सवार एक व्यक्ति की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मुर्तजापुर के रहने वाले करीब 49 वर्षीय श्याम लाल के तौर पर हुई है। हादसा शनिवार देर शाम का है। बताया जा रहा है कि श्याम लाल किसी काम के चलते पिहोवा गया था और लौटते समय वह गांव संधोली के पास हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में श्याम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है तो उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।