फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेरा बाजीगर के पास नैनो कार की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में राजकुमार निवासी समसीपुर ने बताया कि शनिवार देर रात सतबीर निवासी कैंथला खुर्द ने सूचना दी कि उसके बेटे अमित का दयालपुर-मिर्जापुर रोड पर डेरा बाजीगर के पास एक्सीडेंट हो गया है। उसे घायल अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचा, जहां सतबीर उसे मिला था। उसने बताया कि बाजीगर डेरे के थोड़ा आगे अमित को नैनो कार ने टक्कर मार दी। उसने एंबुलेंस को सूचना दी। अस्पताल में अमित की मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें