फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-नौ के पास एक कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार मनजिंद्र सिंह निवासी कालेके जिला अमृतसर (पंजाब) की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में सुखविंद्र कौर निवासी सेक्टर-13 ने बताया कि उसके बेटे विक्रम सिंह का दोस्त मनजिंद्र सिंह लुधियाना से उनसे मिलने आया हुआ था। वह उनके घर पर ही रह रहा था। मनजिंद्र उनके घर से उनकी स्कूटी लेकर मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए सेक्टर-सात की मार्केट में गया था। जैसे ही वह सेक्टर-नौ लोट्स ग्रीन सिटी के पास पहुंचा तो सामने से एक कार का चालक ने अपनी कार से सीधी टक्कर मनजिंद्र की स्कूटी में मार दी। टक्कर लगते ही मनजिंद्र सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से मनजिंद्र को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, मगर अधिक चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनजिंद्र सिंह को कल्पना चावला अस्पताल करनाल में रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें